फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिविर में पांच दिव्यांग बच्चों का जारी हुआ प्रमाण पत्र

Wed, 24 Sep 2025 12:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। समेकित शिक्षा और चिकित्सा विभाग के सहयोग से मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र सेमरियावां पर दिव्यांग चिह्नांकन शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 15 दिव्यांग बच्चों का प्रमाण पत्र जारी किया गया।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. मधुसूदन शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानंद सिंह, आर्थोपेडिक डॉ. सत्यप्रकाश सिंह ने शिविर में आए 62 बच्चों के दिव्यांगता की जांच की। इसमें से 15 दिव्यांगों का प्रमाण पत्र जारी किया गया। अन्य अस्थि दिव्यांग बच्चों को जनपद चिकित्सालय पर रेफर भी कर दिया गया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ ने बताया कि अगला कैंप मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र बघौली पर लगाया जाएगा।
उपकरण के लिए पात्र दिव्यांग बच्चे विकास क्षेत्र मुख्यालय पर संपर्क कर अपना पंजीयन स्वावलंबन पोर्टल पर कर लें तथा प्रिंट के साथ दो फोटो के साथ निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित हो जाए। इस अवसर पर स्पेशल एजुकेटर आशीष दूबे, अमरनाथ रंजन, दुर्गेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें