फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही सोसाइटी में अंतरराष्ट्रीय शूटर सीमा तोमर से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की ट्राइडेंट एंबेसी सोसाइटी में अंतरराष्ट्रीय महिला शूटर सीमा तोमर से अभद्रता का मामला सामने आया है। सीमा का आरोप है कि सोसाइटी में उनकी रिजर्व पार्किंग में किसी और ने कार खड़ी कर दी। कार हटाने के लिए कहने पर तीन लोगों ने उनसे अभद्रता की। आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि वीडियो रिकॉर्डिंग करने पर मोबाइल छीनने और हमले की कोशिश की गई। घटना 9 अक्तूबर की है। थाने और पुलिस चौकी के कई चक्कर लगाने के बाद 23 अक्तूबर को मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीमा तोमर विश्वकप सिल्वर मेडलिस्ट हैं और शूटर दादी के नाम से मशहूर प्रकाशी तोमर की बेटी हैं। वह करीब 17 वर्षों से भारतीय सेना के दिल्ली स्थित सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो (सीओडी) में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से बागपत निवासी सीमा तोमर ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित ट्राइडेंट एंबेसी सोसाइटी में रहती हैं। बिसरख कोतवाली में दी गई शिकायत में उन्होंने कहा है कि वह सीओडी की दिल्ली ब्रांच में कार्यरत हैं। 9 अक्तूबर को वह ड्यूटी पूरी करने के सोसाइटी पहुंची। उनकी रिजर्व पार्किंग में एक कार पहले से खड़ी थी। कार पर सोसाइटी का स्टीकर भी नहीं लगा था। आरोप है कि सुरक्षाकर्मी ने एक फ्लैट में रहने वाले लोगों को कॉल कर कार हटाने के लिए कहा, तो उन्होंने गाड़ी हटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद सीमा तोमर ने भी कॉल कर कार हटाने के लिए कहा तो उन्होंने अच्छा व्यवहार नहीं किया। काफी देर तक सीमा तोमर पार्किंग में खड़ी रहकर उनके आने का इंतजार करती रहीं। बाद में एक-एक कर तीन लोग वहां आए और कार हटाने के बजाय उनसे अभद्रता करने लगे। तीनों ने उनसे गाली गलौज की। सीमा ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने का प्रयास किया तो वह मोबाइल छीनने व हमले की कोशिश करने लगे। इनमें से एक ने खुद को बड़े ओहदे का व्यक्ति बनकर जान से मारने की धमकी दी। सीमा के मुताबिक करीब आधे घंटे तक यह सिलसिला जारी रहा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
तीन बार थाने और दो बार चौकी जाने के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
सीमा ने बताया कि उन्हें केस दर्ज कराने के लिए लिए तीन बार बिसरख कोतवाली और दो बार पुलिस चौकी जाना पड़ा। उन्होंने आला अधिकारियों को ई-मेल भी किए। तब जाकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उनका कहना है कि जो लोग उनसे अभद्रता कर सकते हैं और धमकी दे सकते हैं, वह आम महिलाओं से भी इसी तरह व्यवहार करते होंगे। इसलिए इस मामले में पुलिस-प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जिन तीन पर आरोप लगे हैं उनके एक नेवी से सेवानिवृत्त है। जांच के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। - योगेंद्र सिंह, एसीपी सेंट्रल जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें