फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीई ग्रुप के पांच ठिकानों पर आयकर का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। एसीई ग्रुप के प्रमोटर अजय चौधरी उर्फ संजू और उसके सहयोगियों के दिल्ली-एनसीआर स्थित पांच ठिकानों पर लगातार चौथे दिन आयकर विभाग की जांच जारी रही। अंतिम चरण में पहुंची जांच में शेल कंपनियों और फर्जी तरीके से लोन लेकर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की जानकारी जुटाई गई है।
विज्ञापन

आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, अलग-अलग ठिकानों से मिली जानकारियों के आधार पर 27 शेल कंपनियों की पहचान की गई है। इनमें से छह कंपनियां एक ही व्यक्ति के नाम हैं, जिन पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। इस व्यक्ति के बयान दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा शेल कंपनियों के नाम पर देश और विदेश से करोड़ों रुपये का कर्ज लेने की जानकारी मिली है। इसके अलावा शेल कंपनियों में डमी निदेशक बनाए गए लोगों तक टीम पहुंच रही है।
साथ ही, विदेशों में 100 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की जानकारी भी मिली है। मंगलवार को आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने 26 जगह एक साथ छापे मारे थे। चौथे दिन नोएडा के सेक्टर-126 स्थित कॉरपोरेट ऑफिस के अलावा दिल्ली में दो जगह और गाजियाबाद में दो जगह टीम जांच में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें