फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: आयकर विभाग ने निजी एजेंसी के 16 लॉकर खुलवाए, दो मिले संदिग्ध, सेवानिवृत्त आईपीएस से जुड़े हैं तार

Sun, 30 Jan 2022 10:26 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

अन्वेषण शाखा की नोएडा टीम शनिवार शाम सेक्टर-50 पहुंची और लॉकरों को खुलवाने की कार्रवाई शुरू की। सेक्टर के एक मकान के बेसमेंट में निजी लॉकर की सुविधा उपलब्ध कराने वाली एजेंसी के संचालक से पूछताछ के बाद एक के बाद एक लॉकर खुलवाए गए। 
विज्ञापन
आयकर विभाग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने काला धन खपाने के शक में सेक्टर-50 में लॉकर की सुविधा उपलब्ध कराने वाली निजी एजेंसी के ठिकाने पर सर्वे शुरू किया है। शनिवार शाम से जारी कार्रवाई में 16 लॉकर मिले हैं। इनमें से 14 के मालिकों की जानकारी विभाग ने जुटाई है, जबकि दो लॉकर के मालिक गायब हैं। विभाग की इस कार्रवाई को चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इन लॉकरों के तार किसी सेवानिवृत्त आईपीएस से जुड़े बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


अन्वेषण शाखा की नोएडा टीम शनिवार शाम सेक्टर-50 पहुंची और लॉकरों को खुलवाने की कार्रवाई शुरू की। सेक्टर के एक मकान के बेसमेंट में निजी लॉकर की सुविधा उपलब्ध कराने वाली एजेंसी के संचालक से पूछताछ के बाद एक के बाद एक लॉकर खुलवाए गए। 

सूत्रों के अनुसार, शाम तक 14 लॉकर खुलवाए जा चुके हैं, जिनके मालिकों के बयान दर्ज किए गए हैं। दो लॉकर ऐसे हैं, जिनके मालिकों का कोई अता-पता नहीं है। जितने लॉकर खोले गए हैं, उनमें किसी तरह की अनियमितता नहीं मिली है। दो लॉकर के मालिकों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। किसी तरह के अनियमित लेन-देन या लॉकर में रखी धन-संपत्ति का हिसाब न मिलने पर सर्वे को छापे में बदल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें