फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंस से जेपी नड्डा करेंगे कार्यालयों का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। हरियाणा डेयरी विकास संघ के चेयरमैन जीएल शर्मा व पीडब्ल्यूडी बीएंड आर में पूर्व तकनीकी सलाहकार विशाल सेठ ने नूंह के सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 29 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिले के साथ प्रदेश के अन्य जिला कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे। इससे पूर्व उन्होंने नूंह जिला कार्यालय का दौरा कर निर्माण कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र व प्रदेश में लोगों के उत्थान के लिए रिकॉर्ड तोड़ कार्य कर रही है।
विज्ञापन

कोरोना काल में लोगों को सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जा रही है। सरकार अपने वादे सबका साथ सबका विकास के नारे को पूरी तरह से निभा रही है। हर क्षेत्र में देश को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार कार्य कर रही है। वहीं उन्होंने कार्यालय के उद्घाटन की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी। भाजपा नेता जाहिद हुसैन चेयरमैन को मीडिया, डॉक्टर सुरेश बघेल को कार्यक्रम की सजावट, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद आर्य को हवन सामग्री, मंच संचालक जिला महामंत्री लियाकत अली, टेंट व माइक की व्यवस्था के लिए नरेंद्र पटेल के साथ सभी तैयारियों की मॉनिटरिंग के लिए जिला महामंत्री राजकुमार गर्ग को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें