फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बहालगढ़ और औरंगाबाद में विकास कार्यों का शुभारंभ-शिलान्यास

Mon, 13 Oct 2025 01:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो 28: सोनीपत के गांव औरंगाबाद में ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन करती राई से विधायक कृष्णा गहलावत।
विज्ञापन
सोनीपत। विधायक कृष्णा गहलावत ने रविवार को गांव बहालगढ़ व औरंगाबाद में कई विकास कार्यों का शुभारंभ और शिलान्यास किया। उन्होंने बहालगढ़ में वाल्मीकि चौपाल का शिलान्यास किया तो मंदिर के पास बनने वाले रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक ने गांव औरंगाबाद में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्राम सचिवालय (30 लाख रुपये), बरात घर का उद्घाटन, ई-लाइब्रेरी (4.30 लाख रुपये) का उद्घाटन व वाल्मीकि चौपाल (लगभग 18 लाख रुपये) का शिलान्यास किया।
उन्होंने वाल्मीकि चौपाल से लेकर जाखौली तक 20 लाख रुपये से बनने वाली सड़क के कार्य का भी शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि ई-लाइब्रेरी से युवाओं को डिजिटल शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं, ग्राम सचिवालय बनने से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उनके साथ सरपंच राजेश, शिवम, मार्केट कमेटी के चेयरमैन संजय, पूर्व चेयरमैन कुलदीप नांगल, सत्यनारायण आंतिल, जेपी रेवली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें