फोटो 38: सोनीपत में मनाए गए दीपावली मिलन समारोह के दौरान विधायक निखिल मदान, मेयर राजीव जैन, भाज
सोनीपत। मुरथल रोड पर बैंक्वेट हॉल में विधायक निखिल मदान की ओर से दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। विधायक ने कहा कि दीपावली का पर्व समस्त शहरवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आए ऐसी वो कामना करते हंै।
विधायक निखिल मदान ने कहा कि वह हर वर्ष सोनीपत शहर के लोगों के बीच दीपावली का पर्व मनाते हैं। उन्होंने कहा कि 17 अक्तूबर को राई एजुकेशन सिटी में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी और इसमें लाखों लोग भाग लेंगे। समारोह के दौरान धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि और प्रधान भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर गुरु श्री सूर्यनाथ सोहटी धाम,बाबा अमरदास, महा मंडलेश्वर अंजनी देवा मौजूद रहे।
कार्यक्रम में राई विधायक कृष्णा गहलावत, दिल्ली के राजेंद्र नगर से विधायक उमंग बजाज, मेयर राजीव जैन, भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंदर मलिक,प्रदीप सांगवान समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।