कथा- पंचायत सुनहेत में श्रीमद्भागवत कथा में पंडित सुमित शास्त्री पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर बाद 3:00 बजे तक प्रवचन देंगे।
विधायक सुनेंगे समस्याएं: पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल सुबह साढ़े दस बजे से लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके अलावा सामाजिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
विधायक सुनेंगे समस्याएं: सुलह के विधायक विपिन परमार अपने निवास पर सुबह दस बजे से लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद सामाजिक कार्यक्रमों भी भाग लेंगे।
दौरा: कांगड़ा के विधायक पवन काजल सुबह दस बजे कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद विस क्षेत्र का दौरा करेंगे।
काम की बात
अस्पताल ड्यूटी
नागरिक अस्पताल कांगड़ा में डॉ. अंकुश (एमओ आपात सेवा), डॉ. गाेपा (सर्जन) और डॉ. अमरीक (एमओ) अपनी सेवाएं देंगे। इसके अतिरिक्त दंत विभाग में डॉ. संतोष अपनी सेवाएं देंगे।