फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेरठ में जिले के निशानेबाजों ने आठ स्वर्ण समेत नौ पदकों पर लगाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई क्लस्टर जोन-1 शूटिंग प्रतियोगिता में 62 स्कूलों से 300 से अधिक निशानेबाजों ने हिस्सा लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। मेरठ में चल रही सीबीएसई क्लस्टर जोन-1 शूटिंग प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर के प्रतिभाशाली निशानेबाजों ने दमदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। ज्ञानश्री स्कूल, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, जेएमएस वर्ल्ड, गौड़ इंटरनेशनल स्कूल, कैंब्रिज स्कूल, जेपी पब्लिक स्कूल नोएडा, कोठारी इंटरनेशनल स्कूल ने आठ स्वर्ण समेत नौ पदक हासिल किए। इस प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन के 62 स्कूलों से 300 से अधिक निशानेबाजों ने हिस्सा लिया।



प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल में अंडर-17 बालक वर्ग में ज्ञानश्री स्कूल ने ओवरऑल 1160 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल 1128 अंक के साथ पहले नंबर पर रहा। व्यक्तिगत एयर राइफल अंडर-14 वर्ग में संकल शुक्ला ने स्वर्ण पदक हासिल किया। टीम इवेंट में अंडर-14 बालक वर्ग में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल और बालिका वर्ग में गौड़ इंटरनेशनल स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत एयर पिस्टल के अंडर-14 वर्ग में कैंब्रिज स्कूल की करिका उपाध्याय ने 371 अंक के साथ पहला और अंडर-17 में जेपी पब्लिक स्कूल की अक्षिता शर्मा ने 373 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में कोठारी इंटरनेशनल स्कूल की निशानेबाज कंगना शर्मा ने 369 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर के अलावा मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, हापुड़, गाजियाबाद, बरेली, बागपत, मथुरा, बुलंदशहर, हल्द्वानी, उधमसिंह नगर, मुजफ्फरनगर, रुड़की, शामली समेत कुल 18 जिलों के स्कूलों के निशानेबाजों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें