फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ला गांव में जर्जर मार्गों ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिला मुख्यालय से सटे गांव खेड़ला में कई मार्ग पूरी तरह से खराब हैं। चलते ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं कराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में संबंधित विभाग के प्रति भारी रोष पनप रहा है। ग्रामीण सद्दीक, हुसैन, हाजी उमर मोहम्मद, शमशाद, इमरान, सलीम, असगर, कासम व जुहूर ने बताया कि कई मार्गों का निर्माण कार्य नहीं कराया है।
विज्ञापन

इससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई मार्गों पर लंबे समय से मरम्मत का कार्य नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि थोड़ी बरसात होने पर उनके घरों के बाहर पानी जमा हो जाता है। घरों के बाहर पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे ग्रामीण कई तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दूसरी ओर रात के समय में बच्चे, बुजुर्ग व महिलाओं को घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि उनके गांव में विकास के लिए सरकार ने भले ही राशि में कमी नहीं आने दी हो , लेकिन उनके गांव अब भी रास्तों की हालात पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। ऐसे में उन्होंने उपायुक्त से मांग की उनकी इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराएं जिससे उनको राहत मिल सके। वहीं इस बारे में नूंह के एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि गांव की इस समस्या के बारे में जानकारी लेकर उचित कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें