फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: काजल से पूछताछ में दो करोड़ की संपत्ति की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने हासिल किए दस्तावेज, रिमांड खत्म होने पर भेजा जेल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। स्क्रैप माफिया रवि काना की महिला सहयोगी काजल झा से पूछताछ में दो करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है। पुलिस ने इस संबंध में दस्तावेज भी हासिल कर लिए हैं। पूछताछ में काजल ने बताया कि गिरोह का राजकुमार सरिया और स्क्रैप की फैक्टरियों में ठेके कब्जाने का काम करता था। पुलिस अब राजकुमार को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है।

शुक्रवार को पुलिस को काजल की 24 घंटे की रिमांड हासिल होने के बाद उससे पूछताछ की गई। काजल ने बताया कि रवि से उसकी मुलाकात सात-आठ दिन में एक बार होती थी। काले धंधे से मिलने वाले पैसे को सफेद बनाने के लिए हर सप्ताह उसे ठिकाने लगाना होता था। गिरोह की कमाई का मोटा हिस्सा विदेशों में भी निवेश किया गया है। पूछताछ में काजल ने राजकुमार का भी जिक्र किया। इससे संभावना है कि अब पुलिस राजकुमार को भी रिमांड पर ले सकती है। उसे एक बार पहले रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले एक मई से लेकर छह मई तक रवि काना को रिमांड पर लिया गया था। इस दौरान उसका आमना सामना काजल से भी कराया गया था। रवि काना पर नोएडा के थाना 39 में सामूहिक दुष्कर्म और थाना बीटा-2 में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें