मूलरूप से गुजरात के वडोदरा की रहने वाली युवती रोक्सेन रीमीडयस ने पुलिस को बताया कि वो महाराजगंज के धनेवा धनय निवासी प्रतीक सिंह के साथ तीन साल से आपसी सहमति संबंध में रह रही थी।
आरोप है कि 23 मई को शराब के नशे में उसने मारपीट की। छह जून को वो इसकी शिकायत करने थाने आई थी। आरोप है कि तभी आरोपी फ्लैट में रखा उसका सामान लेकर फरार हो गया। तभी से वो होटल में रह रही है।
आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया है। उसके माता-पिता को भी इसकी जानकारी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।