फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला अस्पताल में इम्प्लांट सर्जरी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अब दूसरे अस्पताल रेफर किए जा रहे मरीज, इम्प्लांट उपलब्ध कराने के लिए शासन को लिखा पत्र
विज्ञापन

-
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिला अस्पताल में सर्जरी के नाम पर पैसे मांगने के आरोप के बाद इम्प्लांट सर्जरी फिलहाल के लिए बंद कर दी गई है। मरीजों को दूसरे अस्पतालों के लिए रेफर किया जा रहा है। इसके अलावा इम्प्लांट उपलब्ध करवाए जाने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।

जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि अस्पताल में हड्डी रोग विभाग में जो मरीज ऑपरेशन के लिए आते हैं इनमें अधिकतर में इम्प्लांट लगाए जाते हैं और यह इम्प्लांट बाहर से ही खरीदने पड़ते हैं जब डॉक्टर मरीज से इसके लिए पैसे मांगते हैं तो मरीजों को लगता है कि डॉक्टर पैसे मांग रहे हैं। ऐसे में फिलहाल के लिए इम्प्लांट वाली सर्जरी बंद कर दी गई है। इम्प्लांट की व्यवस्था शासन स्तर से हो जाएगी तो सर्जरी दोबारा शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इस मामले के बाद हुई कार्रवाई
पिछले सप्ताह कासगंज निवासी गणेश सिंह को डॉक्टर ने इम्प्लांट सर्जरी की सलाह दी थी। मरीज से सर्जरी के नाम पर 32 हजार रुपये मांगे गए थे। परिजनों ने इस मामले की शिकायत अस्पताल प्रशासन से की थी। इसके बाद सीएमएस डॉ. अजय राणा ने दो ओटी टेक्नीशियन की ड्यूटी बदल दी और उनका एक महीने का वेतन भी रोक लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें