फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: राजस्थान के हादसे का ग्रेटर नोएडा तक असर, 50 से अधिक मालगाड़ियां प्रभावित

Wed, 08 Oct 2025 11:02 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

डीएफसीसी का वेस्टर्न कॉरिडोर मुंबई से ग्रेटर नोएडा तक फैला है, जिस पर रोजाना 100 से अधिक मालगाड़ियां चलती हैं। हादसे के बाद ट्रैक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया (डीएफसीसीआईएल) के वेस्टर्न कॉरिडोर पर मंगलवार देर रात राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर के पास बड़ा हादसा हो गया। चावल से लदी मालगाड़ी के 38 डिब्बे पटरी से उतरकर एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही डीएफसीसी की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। 

विज्ञापन


हादसे का असर ग्रेटर नोएडा तक देखने को मिला। घटना के बाद कॉरिडोर पर मालगाड़ियों का संचालन रोक दिया गया, जिससे 50 से अधिक गाड़ियां प्रभावित हुईं। डीएफसीसी अधिकारियों ने बुधवार देर रात तक ट्रैक बहाल कर मालगाड़ियों का संचालन शुरू करने का दावा किया।

डीएफसीसी का वेस्टर्न कॉरिडोर मुंबई से ग्रेटर नोएडा तक फैला है, जिस पर रोजाना 100 से अधिक मालगाड़ियां चलती हैं। हादसे के बाद ट्रैक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि नंदी को बचाने के प्रयास में अचानक ब्रेक लगने से हादसा हुआ, हालांकि तकनीकी खामी की भी संभावना जताई जा रही है। डीएफसीसी ने फिलहाल हादसे के कारण की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


कॉरिडोर पर रुका संचालन
राजस्थान में हुए हादसे के बाद डिब्बों को हटा दिया गया, लेकिन ट्रैक की मरम्मत के चलते कॉरिडोर पर ग्रेटर नोएडा तक संचालन ठप रहा। बुधवार रात तक लगभग 24 घंटे तक मालगाड़ियां बंद रहीं। इससे 50 से अधिक ट्रेनों को रद्द करना पड़ा और कारोबारी आपूर्ति पर असर पड़ा। जो माल दो दिन पहले पहुंचना था, अब उसमें दो से तीन दिन की देरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें