फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईएमए की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आईएमए मुरादाबाद शाखा की नई कार्यकारिणी ने शनिवार को अध्यक्ष डॉ. सीपी सिंह और सचिव डॉ. गिरजेश केन की अगुवाई में शपथ लेने के साथ ही कार्यभार संभाल लिया। कार्यक्रम में 115 सदस्यों को सम्मानित किया गया। यूपीआईएमए ने 70 गांव की शिक्षा और स्वास्थ्य की जिम्मेदारी ली। वहीं सभी शाखाओं में सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस कार्यक्रम चलाया जाएगा। सभी डॉक्टर ने आपदा पीड़ितों की मदद की।रामपुर रोड स्थित हुए एक होटल में हुए कार्यक्रम में आईएमए के पदाधिकारियों ने गरबा और डांडिया का आनंद लिया। देर रात तक सभी डांडिया की धुन पर नाचते नजर आए। सचिव डॉ. सुदीप कौर ने सामाजिक, चिकित्सकीय और मनोरंजक सभाओं की विस्तृत जानकारी दी। अध्यक्ष डॉ. प्रीति गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष डॉ. रूबी चुघ ने बजट प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नेशनल आईएमए के पूर्व अध्यक्ष व यूपीआईएमए के पदाधिकारी डॉ. शरद अग्रवाल ने कहा कि आईएमए की सभी शाखाओं को आओ गांव चलें कार्यक्रम के तहत एक गांव को गोद लेकर वहां की स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, शिक्षा में योगदान देना चाहिए। वह स्वयं यूपीएमसीआई में चुनाव प्रक्रिया जल्द शुरू कराने के लिए प्रयासरत हैं। केंद्र सरकार से चिकित्सकों को होने वाली हिंसक घटनाओं के खिलाफ सख्त कानून बनाने के लिए प्रयास जारी है। आईएमए मुख्यालय के सह अध्यक्ष डॉ. आनंद प्रकाश ने कहा कि यूपीआईएमए की टीम क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन के लिए कार्य कर रही हैं। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि मुरादाबाद के सभी चिकित्सकों ने पांच वर्ष का पंजीकरण करवा लिया है और झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ अभियान जारी रखने का संकल्प लिया। यूपीआईएमए सचिव डॉ. आशीष अग्रवाल ने आओ गांव चले योजना पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा, सहसचिव डॉ. संजीव बेलवाल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रघु प्रकाश और डॉ. प्रियाल ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें