फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मां के ऊपर फेंका खौलता पानी, बेटा और बहू पर मुकदमा दर्ज

Sun, 21 Sep 2025 01:50 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर निवासी एक महिला ने अपने बेटे पर उनके ऊपर खौलता हुआ पानी फेंकने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि बेटे और बहू ने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की। पुलिस ने आरोपी बेटे शुभम गुप्ता और बहू पूजा उर्फ राजकुमारी के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और आपराधिक धमकी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार को धर्मावाला क्षेत्र के फतेहपुर निवासी बबीता कोतवाली में आईं। उन्होंने बताया कि 18-19 वर्ष पूर्व उनके पति का देहांत हो गया था। उन्होंने मेहनत मजदूरी कर अपने दोनों बेटों शुभम गुप्ता और रजत गुप्ता का पालन पोषण किया। उनके बेटे शुभम गुप्ता और पूजा उर्फ राजकुमारी ने उन्हें बिना बताए प्रेम विवाह कर लिया। विवाह के कुछ समय बाद बहू उनके साथ मारपीट और गाली गलौज पर उतर आई। बहू ने कहा कि सभी कुछ बेचकर उसके नाम कर दो नहीं तो वह उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल करा देगी। उन्होंने दोनों को अपनी चल अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया। 19 सितंबर को उनके बेटे और बहू ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की। दोनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। उनके बेटे ने जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर खौलता हुआ पानी फेंक दिया। उनका चेहरा और बाजू बुरी तरह से जल गए। शोर मचाने पर उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उन्होंने अपना उपचार और चिकित्सकीय जांच करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें