जीटी रोड पर एनटीपीसी कट के पास पुलिस ने पकड़ा
नंबर गेम-20 कार्टून पटाखे बरामद
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड पर एनटीपीसी कट के पास पुलिस ने बोलेरो पिकअप से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। इस मामले में गाड़ी जब्त करने के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पटाखों की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि हाथरस जनपद के चमनपुरा गांव निवासी शिवकुमार व बदायूं जनपद निवासी रामकुमार जो हाल में बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा गांव में रहते हैं। 9 सितंबर की शाम को दोनों बोलेरो में 20 कार्टून में अलग-अलग प्रकार के पटाखे लेकर दादरी आ रहे थे।
जब वह एनटीपीसी कट के समीप पहुंचे तो पुलिस ने गाड़ी को रोक लिया। तलाशी लेने पर भारी मात्रा में पटाखे मिल गए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पटाखे बेचकर ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते थे। पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।