फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कोर्ट में चल रही सुनवाई, फिर भी फर्जी दस्तावेज बनाकर बेची जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर मामले में तीन आरोपियों पर प्राथमिकी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जमीन के विवाद में फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। सेक्टर-113 क्षेत्र निवासी सुखपाल यादव ने कोर्ट में दी शिकायत में बताया कि उनका जमीन को लेकर सुनील से विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि मामला कोर्ट में चलने के बावजूद सुनील ने 12 मार्च को विवादित जमीन प्रवीण के नाम कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी आरोपियों ने जमीन से संबंधित फर्जी दस्तावेज तैयार किए और उसके साथ धोखाधड़ी कर रुपये हड़पे।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक, सुखपाल ने आरोपियों से फर्जीवाड़ा बंद करने और पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो वे नाराज हो गए। आरोप है कि उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। घटना में उसे चोटें आईं। साथ ही शिकायतकर्ता को परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें