ग्रेटर नोएडा। सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दादरी के बोड़ाकी गांव में अवैध पटाखा फैक्टरी संचालित करने के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि आरोपियों को मौके से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री सहित गिरफ्तार किया गया था। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत देना उचित नहीं है।
मामला थाना दादरी क्षेत्र के हावं बोड़ाकी स्थित अंसल मेगालिस के एक निर्माणाधीन मकान का है। जहां बीते दिनों पुलिस ने छापेमारी कर अवैध पटाखा निर्माण की बड़ी फैक्टरी का पर्दाफाश किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मकान के भीतर से पटाखा बनाने में प्रयुक्त भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और उपकरण बरामद किए थे। पुलिस के अनुसार मौके से तीन आरोपी रामलखन, आजाद और राजेंद्र को गिरफ्तार किया गया था। तीनों बिना किसी लाइसेंस के अवैध रूप से आतिशबाजी बनाने, रखने और बेचने में संलिप्त पाए गए थे। ब्यूरो