फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पर बुलेट सवार युवकों ने किया हमला, कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
- आईआईएलएम विश्वविद्यालय गेट नंबर-2 के बाहर स्कूटी से टकराई थी बुलेट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईआईएलएम विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पर तीन अज्ञात बाइक सवारों ने हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पीड़ित करुंकर गुरुवार की शाम करीब 6:25 बजे गेट नंबर-2 के बाहर से यूनिवर्सिटी से स्कूटी पर निकल रहे थे, तभी बुलेट पर सवार तीन युवक अचानक उनकी स्कूटी से टकरा गए और बिना कुछ कहे मारपीट करने लगे। हमले में रजिस्ट्रार को चोट आए और उनके कपड़े भी फट गए। हमलावरों में से एक का नाम पीयूष है। रजिस्ट्रार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर रही है। कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र ने कहा कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें