फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सरकार सहयोग और सुविधाएं दे तो सृजित करेंगे दो लाख रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:-
विज्ञापन

-इंडिया एक्सपो मार्ट में चैंबर ऑफ एक्सपोर्ट्स की वार्षिक आम सभा की बैठक में बोले निर्यातक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में बृहस्पतिवार को चैंबर ऑफ एक्सपोर्ट्स की हुई वार्षिक आम सभा की बैठक में निर्यातकों ने कहा कि पिछले साल प्रदेश सरकार को इंवेस्ट यूपी में 1300 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया था, लेकिन अब तक उस पर कोई फैसला नहीं मिला। सरकार अगर सहयोग और सुविधा दे तो निर्यातक 10 हजार करोड़ के निवेश के साथ दो लाख से अधिक रोजगार सृजित कर सकते हैं।

चैंबर ऑफ एक्सपोर्ट्स के महासचिव ने कहा कि इंवेस्ट यूपी मीट में सरकार से 100 एकड़ जमीन मांगी गई थी। अगर गौतमबुद्ध नगर में जमीन नहीं है तो बुलंदशहर में जमीन लेने को तैयार थे, लेकिन वहां किसी बड़ी कंपनी को जमीन दे दी गई। अगर निर्यातकों को जमीन दी जाती तो बड़ी कंपनी से अधिक निवेश और रोजगार देते। वहीं अध्यक्ष शुभम किरोड़ीमल अग्रवाल ने कहा- अगर सरकार जरूरी सहयोग और सुविधा देती है तो फिर वो 10 हजार करोड़ तक का निवेश जुटा सकते हैं। इसके लिए 500 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। यह पहल ग्रेटर नोएडा को वैश्विक निर्यातक केंद्र बनाने की दिशा में अहम कदम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अमेरिकी टैरिफ पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ भारतीय निर्यातकों की भावना को कमजोर नहीं कर सकता। निर्यातक इस चुनौती का सामना निवेश, विस्तार और क्षमता निर्माण से करेंगे। कार्यक्रम के ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें