फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिक्षा से खिलवाड़ बंद नहीं हुआ तो आंदोलन होगा तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। परिषदीय स्कूलों के विलय होने पर आम आदमी पार्टी की ओर से शंख बजाओ स्कूल बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। आप के कार्यकर्ताओं ने हल्दौनी के स्कूल के बाहर खड़े होकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

आप के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार शिक्षा के मंदिरों को बढ़ाने की जगह पर स्कूलों को बंद करा रही है। सरकार की मंशा को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। दिल्ली से विधायक विशेष रवि ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सरकार डबल इंजन की नहीं बल्कि मात्र वायदाखोर सरकार है, जो सरकारी स्कूलों को बंद कर बच्चों को अनपढ़ बनाने की साजिश कर रही है। आप बच्चों के शिक्षा अधिकार की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। आप कार्यकर्ताओं ने मौके पर जमकर नारेबाजी की और सरकार को चेतावनी दी कि यदि शिक्षा के साथ खिलवाड़ बंद नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें