फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहीद जवानों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कारगिल दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्क्लान टैबल्यु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने कारगिल युद्ध में देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले अमर जवानों को याद किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आरंभ वीरगति को प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन के नायकों की वीरता के कारनामों से परिचित कराया। कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त मेजर सीबी द्विवेदी की पुत्री नेहा द्विवेदी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। इस दौरान मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल्स की निदेशिका संयोगिता शर्मा, सीईओ सुनीता नाम्बियार, कार्यकारी निदेशक लवकेश मग्गु, प्रधानाचार्या निंदिया साकेत मौजूद रहीं। वहीं, अखंड ज्याेति फाउंडेशन की ओर से कंपोजिट स्कूल में गिझौड़ में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें एबीएसए चंद्र भूषण और प्रिंसिपल शशि बाला, जीएम आरके मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें