फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी व कर्मचारी परेशान करें तो मिलाएं नंबर: सीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारी या कर्मचारी आवंटियों, किसानों और निवासियों को परेशान करेंगे तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने सतर्कता सेल को फिर से सक्रिय किया है।
विज्ञापन

सीईओ ने बताया कि अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) अमनदीप डुली को सेल का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा कई अधिकारी सेल में नियुक्त किए गए हैं। सीईओ हर सप्ताह अधिकारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगे। सेल के अधिकारियों के नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सोशल मीडिया से लेकर प्राधिकरण कार्यालय और वेबसाइट आदि पर प्रसारित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, डुली ने बताया कि कुछ लोग सोशल मीडिया फ्रेंडली नहीं है। ऐसे लोगों के लिए सुबह 12 बजे तक कार्य दिवस में उनके कार्यालय में आकर गोपनीय शिकायत कर सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति लिखित में शिकायत करना चाहता है तो वह लिफाफा बंद करके डिस्पैच सेंटर पर भी दे सकता है।
---
यहां करें शिकायत
मुख्य सतर्कता अधिकारी का ईमेल आईडी cvo@gnida.in और मोबाइल नंबर-7755867799 है। वरिष्ठ प्रबंधक अनिल कुमार जौहरी का ईमेल आईडी smtech@gnida.in और मोबाइल नंबर 8076226584 है। जबकि उप विधि अधिकारी रश्मि सिंह का ईमेल आईडी rashmialo@gnida.in और मोबाइल नंबर 9650666771 है। इनके अलावा वरिष्ठ प्रबंधक गुरविंदर सिंह का ईमेल आईडी gurvindersingh@gnida.in और मोबाइल नंबर 9205691117 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें