फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म शूट करूंगी तो लखनऊ की लोकेशंस जरूर होंगी : दिव्या खोसला

विज्ञापन
हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन पर आयोजित प्रमोशनल कार्यक्रम में अदाकारा दिव्या खोसल व अन्य
विज्ञापन
लखनऊ। यह मेरा वादा है, जब भी फिल्म शूट करूंगी तो उसमें लखनऊ की लोकेशंस जरूर होंगी। यहां का माहौल बेहतरीन है, लोग सहयोगी हैं, भाषा और तहजीब लाजवाब है। यह कहना है आने वाली एक फिल्म की अदाकारा दिव्या खोसला का, जो शुक्रवार को हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन पर आयोजित प्रमोशनल कार्यक्रम में बोल रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फिल्म में उनका किरदार मेट्रो स्टेशन की कर्मचारी का है और इसकी शूटिंग लखनऊ की कई लोकेशंस पर हुई है। दिव्या ने कहा कि उन्हें फिल्मों में अश्लीलता और गालियां पसंद नहीं, इसलिए उनकी फिल्मों में साफ-सुथरी स्क्रिप्ट पर फोकस रहता है। फिल्म में उनके साथ अभिनेता नील नितिन मुकेश भी हैं। फिल्म के निर्देशक उमेश शुक्ला ने कहा कि लखनऊ में शूटिंग का अनुभव शानदार रहा। वरिष्ठ अभिनेता अनिल रस्तोगी ने कहा कि लखनऊ, कानपुर, बनारस और गोरखपुर के कलाकार बॉलीवुड में अहम स्थान रखते हैं। अगर इस क्षेत्र में फिल्म सिटी बनी होती तो और भी बड़ा मंच मिलता। अभिनेता संदीप यादव ने कहा कि फिल्म यह संदेश देती है कि नारी अबला नहीं, बल्कि जब अपने पर आती है तो सब संभाल लेती है। कार्यक्रम में लखनऊ मेट्रो की टीम भी मौजूद रही।

हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन पर आयोजित प्रमोशनल कार्यक्रम में अदाकारा दिव्या खोसल व अन्य

हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन पर आयोजित प्रमोशनल कार्यक्रम में अदाकारा दिव्या खोसल व अन्य

हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन पर आयोजित प्रमोशनल कार्यक्रम में अदाकारा दिव्या खोसल व अन्य

हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन पर आयोजित प्रमोशनल कार्यक्रम में अदाकारा दिव्या खोसल व अन्य

हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन पर आयोजित प्रमोशनल कार्यक्रम में अदाकारा दिव्या खोसल व अन्य

हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन पर आयोजित प्रमोशनल कार्यक्रम में अदाकारा दिव्या खोसल व अन्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें