पीसीओडी स्टिग्माटाइज फाउंडेशन की ओर से रन फॉर हर मैराथन 2.0 को लेकर हजरतगंज सि्थत प्रेस क्लब मे
लखनऊ। पीसीओडी स्टिग्माटाइज फाउंडेशन की ओर से रन फॉर हर मैराथन 2.0 को लेकर हजरतगंज सि्थत प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता हुई। चेयरमैन सुभावति तिवारी ने बताया कि 21 सितंबर को पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज (पीसीओडी) के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए मैराथन का आयोजन होगा। यह मैराथन सामाजिक परिवर्तन स्थल से जनेश्वर मिश्र पार्क तक होगी। इस दौरान उपाध्यक्ष अनुराधा खरे, सचिव डॉ. सीमा पांडेय, संयुक्त सचिव डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी मौजूद रहीं।