नोएडा (संवाद)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को प्राचार्य डॉ. दिनेश चंद के संरक्षण में आईडिया टू मार्केट विषय पर स्टार्टअप प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का निर्देशन लेफ्टिनेंट डॉ. सूक्ष्म रानी अनेजा एवं डॉ. प्रतिभा यादव ने किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने नवाचार पूर्ण व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में समरीन ने प्रथम, नेहा शाक्या ने द्वितीय और शैली अग्निहोत्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।
तकनीकी विकास व रोजगार पर व्याख्यान
नोएडा (संवाद)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को कंप्यूटर विज्ञान विभाग व कैरियर काउंसलिंग सेल द्वारा तकनीकी विकास एवं रोजगार विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिशुपाल सिंह व डॉ. गरिमा यादव ने किया। लोकभारती फाउंडेशन ग्रुप से आए विशेषज्ञों मुकेश मंडल और पूनम शर्मा ने विद्यार्थियों को नई तकनीक, कौशल विकास व रोजगार के अवसरों पर मार्गदर्शन दिया।
आईएफएस नेतृत्व प्रशिक्षण शुरू
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी स्कूल ऑफ नैचुरल रिसोर्सेज एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट तथा एमिटी बिजनेस स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से प्रभावी नेतृत्व और संघर्ष प्रबंधन विषय पर साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम 10 से 14 नवम्बर तक आयोजित होगा, जिसमें 14 राज्यों के 18 भारतीय वन सेवा अधिकारी भाग ले रहे हैं।कार्यक्रम का उद्घाटन मॉरिशस में भारत के पूर्व हाई कमीश्नर व सेवानिवृत्त आईएफएस राजदूत ए.के. मुदगल, मंत्रालय के सीईओ एवं अतिरिक्त महानिदेशक आनंद मोहन, एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला, एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डॉ. संजीव बंसल तथा निदेशक डॉ. एस.पी. सिंह ने किया।