फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई लव मोहम्मद से एतराज नहीं पर वंदेमातरम बोलना भी जरूरी : संगीत सोम

Sat, 04 Oct 2025 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-18- क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में बोलते पूर्व मंत्री संगीत सोम। संवाद
विज्ञापन

- क्षत्रिय महासभा के मेधा अभिनंदन समारोह में बोले भाजपा के पूर्व विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। भाजपा नेता व पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा है कि आई लव मोहम्मद से कोई एतराज नहीं है, लेकिन इससे पहले भारत माता की जय और वंदेमातरम कहना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आई लव मोहम्मद के नाम पर दंगे की साजिश करने वालों की ओवरहालिंग ठीक से की जाएगी।
पीडीए को उन्होंने पाकिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी बताया। दावा किया कि प्रदेश में अब माफियाओं का जमाना खत्म हाे चुका है। ज्यादातर माफिया जेल के अंदर हैं, जो बचे हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

शहर के घंटाघर में क्षत्रिय महासभा के बैनर तले आयोजित मेधा अभिनंदन समारोह और विजय दशमी उत्सव में भाजपा नेता ने कहा कि आई लव मोहम्मद के नाम पर प्रदेश में बवाल काटा जा रहा है। ऐसे लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि प्रदेश में अब मुगल काल नहीं है।
अखिलेश यादव के दिमाग में यह बात हो कि जातियों में बांटकर वह सरकार ला सकते हैं तो मुगालते में न रहें। संगीत सोम ने कहा कि प्रदेश में सनातनियों की सरकार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि डेंटिंग पेटिंग होती रहेगी, लेकिन बताना चाहता हूं कि पूर ओवर हालिंग होने जा रही है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि मस्जिद छीनी जा रही है, तो समझ लेना चाहिए कि कोई मस्जिद नहीं छीनी जा रही है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र है। राहुल गांधी ने कभी लोकतंत्र पर भरोसा नहीं किया। समारोह को साध्वी पंछी देवी, एमएलसी पवन सिंह चौहान, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह आदि ने भी सम्मानित किया। क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजपाल सिंह ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन


इनसेट
मेधावियाें को किया गया सम्मानित
समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 125 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेधावियों से भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा कि जिस क्षेत्र में भी आगे बढ़ना वहां संस्कारित रहकर देश प्रेम के भाव से सेवाकार्य जरूर करना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें