फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विजयादशमी पर दो अखाड़ों के बीच हुआ जबरदस्त मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विजयादशमी के अवसर पर श्री बजरंग गोला दल अखाड़ा और श्री जगदीश जी हनुमान दल अखाड़ा के बीच वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी आधी रात के बाद एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। इस ऐतिहासिक आयोजन में पारंपरिक युद्धकला, शस्त्र प्रदर्शन और बैंड की धुनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

हर वर्ष की तरह इस बार भी दोनों अखाड़ों ने रात्रि करीब तीन बजे पुरानी कोतवाली (दामोदर भवन) क्षेत्र में एक-दूसरे के आमने-सामने दमदार प्रदर्शन किया। श्री बजरंग गोला दल अखाड़ा का संचालन संत प्रसाद अग्रवाल की निगरानी में हुआ, जबकि श्री जगदीश जी हनुमान दल अखाड़ा का नेतृत्व और प्रबंधन विभाष सिन्हा ने किया। दोनों दलों के कलाकारों ने भारत-अंग्रेज, शास्त्र-विद्या, मल्लयुद्ध और अन्य प्राचीन युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया। कलाकारों ने तलवार, भाला, सच्चा बाना, करता-फ्री सहित प्राचीन युद्धों में प्रयुक्त शस्त्रों के माध्यम से अद्भुत युद्धकला का प्रदर्शन किया। साथ ही, दोनों अखाड़ों के बंद और खाली पाइप बैंड ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। कार्यक्रम के दौरान राधे मोहन गोयल, मनोज गुप्ता, विश्वनाथ, सुनील मिश्रा जैसे विशिष्ट जन उपस्थित रहे। संचालन श्री जगदीश जी हनुमान लला अखाड़ा के प्रबंधक विभाष सिन्हा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें