फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री व मार्कशीट लेने के लिए नहीं किया आवेदन: डीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
-लेंस कार्ट सह-संस्थापक का डिग्री विवाद मामले में डीयू परीक्षा शाखा की जांच में खुलासा
विज्ञापन


-किसी अन्य व्यक्ति ने डुप्लीकेट मार्कशीट प्राप्त करने के लिए किया था आवेदन

-विवि ने कहा, मार्कशीट और डिग्री के लिए वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरें

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। लेंस कार्ट सह-संस्थापक का डिग्री विवाद इन दिनों सुर्खियों में है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। डीयू ने स्पष्ट किया है कि लेंस कार्ट के सहसंस्थापक सुमित कपाही ने डिग्री व मार्कशीट लेने के लिए कोई आवेदन नहीं किया है। डीयू परीक्षा शाखा ने इस मामले की गहनता से जांच की है। इसमें पाया गया कि कोई फार्म नहीं भरा न ही आवेदन किया है। डीयू ने स्पष्ट किया है कि किसी अन्य व्यक्ति ने उनके नाम पर डुप्लीकेट मार्कशीट प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था।

दरअसल बीते दिनों सुमित कपाही ने कहा था कि वह बीकॉम की डिग्री और मार्कशीट डीयू की वेबसाइट पर खोज नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कई बार ईमेल और ऑनलाइन पोर्टल के जरिए विश्वविद्यालय से संपर्क किया लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। यह जानकारी सामने आने के बाद डीयू की परीक्षा शाखा ने जवाब दिया है कि उन्हें सुमित कपाही की ओर से कोई ईमेल या आवेदन नहीं मिला है। ऐसे में उन्हें कैसे डिग्री जारी की जा सकती है। यूनिवर्सिटी की ओर से बताया गया है कि दीपेश नाम के एक व्यक्ति ने 16 जुलाई को डुप्लीकेट मार्कशीट जारी करने के लिए सुमित कपाही का नाम लिया था। इसके लिए विविध अनुभाग में शुल्क का भुगतान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि आवेदन सुमित कपाही ने ऑनलाइन-ऑफलाइन फॉर्म नहीं भरा है और ना ही डुप्लीकेट डिग्री व मार्कशीट के लिए कोई औपचारिक रूप से आवेदन किया है। डीयू की ओर से उन्हें सलाह दी गई है कि वह विश्वविद्यालय पोर्टल पर https://exam.du.ac.in/index.php?Services/Duplicate-Marksheet लिंक के माध्यम से आवेदन करें और डिग्री व ट्रांसक्रिप्ट प्राप्त करने के लिए उचित शुल्क जमा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें