नोएडा। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों ने बृहस्पतिवार 13 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की। इनसे 4.80 लाख रुपये का चालान वसूला जाएगा। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ उदित नारायण पांडेय ने बताया कि 31 जुलाई को पुलिस, परिवहन और खनन विभाग द्वारा ओवर लोडिंग पर कार्रवाई करते हुए 13 ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चालान कर सेक्टर-126 और सेक्टर -142 में निरुद्ध किया गया। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग गौतमबुद्ध नगर द्वारा वित्तीय वर्ष में अप्रैल, मई और जून 2025 में अब तक क्रमिक रूप से 347 वाहनों से 2 करोड़ 28 लाख रुपये प्रशमन शुल्क वसूल किया गया है जो गत वर्ष 2024 के उक्त अवधि से लगभग 3 गुना अधिक है। ब्यूरो