I
I
I
Iमोबाइल कॉल पर खुद को क्राइम ब्रांच का डिप्टी डायरेक्टर बताकर एक बुजुर्ग से 2.70 लाख रुपये ठग लिए। ठग ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में संलिप्तता की बात कहकर डराया फिर सिक्योरिटी जमा कराने का झांसा देकर रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
I
I
I
Iथाना प्रभारी कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि किशन नगर निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग को बीती चार जून को व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का डिप्टी डायरेक्टर और आईपीएस बताया। ठग ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में उनकी संलिप्तता की बात कहकर डराया। झांसा दिया कि एक आरोपी के घर पर छापे में उनका एटीएम कार्ड मिला है। विश्वास दिलाने के लिए उस कार्ड की फोटो भी भेज दी। कार्ड पर बुजुर्ग का नाम भी लिखा था। बुजुर्ग ने वह कार्ड अपना होने से इन्कार किया लेकिन ठगों ने पुलिसिया अंदाज में लगातार धमकाया व डराया।
I
Iइसके बाद दूसरे ठग ने कॉल किया। उसने खुद को क्राइम ब्रांच का एसआई बताया। फिर पीड़ित से एक पत्र लिखवाया और जांच पूरी होने तक सिक्योरिटी रकम के तौर पर दो लाख 70 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा। 10 जून को बुजुर्ग ने ठगों के बताए बैंक खाते में पूरे रुपये ट्रांसफर कर दिए।
I
I
I
Iबुजुर्ग का कहना है कि उन्हें बहुत देर बाद ठगी का अहसास हुआ। इस संबंध में 25 अगस्त को साइबर थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज किया है।I