फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंचल..चाल-चलन और हत्या: पति ने पत्नी को छह से ज्यादा बार गोदा चाकू, खुद पुलिस को फोन कर बोला- मैंने मार दिया

Sun, 21 Sep 2025 04:38 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी

सार

रविवार सुबह 4 बजे के करीब सोनू शर्मा ने पत्नी चंचल को आधा दर्जन से अधिक चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद घटना की सूचना आरोपी ने खुद पुलिस को दी और हत्या की बात कही। 
विज्ञापन
पति ने की पत्नी की चाकू गोदकर हत्या - फोटो : chatgpt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्धनगर स्थित दादरी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में गलत चाल-चलन के चलते एक महिला की पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

कई महीने से चल रहा था विवाद
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि सोनू शर्मा बुलंदशहर के वीर खेड़ा गांव का रहने वाला है। सोनू शर्मा परिवार के साथ कोतवाली दादरी क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में किराए के मकान में रहता है। आस-पास लगने वाले बाजारों में फेरी लगाने का काम करता है। सोनू शर्मा का पत्नी चंचल से कई माह से गलत चाल चलन के चलते विवाद चल रहा था। जिसको लेकर कई बार समझना बुझाना भी किया गया, लेकिन मामला शांत नहीं हो सका। 

खुद फोन कर पुलिस को बुलाया
रविवार सुबह 4 बजे के करीब सोनू शर्मा ने पत्नी चंचल को आधा दर्जन से अधिक चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद घटना की सूचना आरोपी ने खुद पुलिस को दी और हत्या की बात कही। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

आठ साल पहले हुई थी चंचल की शादी
हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चंचल की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। मृतका का एक लड़का व लड़की है। घटना स्थल का फोरेंसिक निरीक्षण किया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें