बीते रविवार को घरेलू विवाद ने दो जिंदगियां छीन लीं। किराए के मकान में रह रहे दंपती के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई, जो मारपीट में बदल गई। दोनों की मौत पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर फील्ड यूनिट के साथ निरीक्षण किया।
बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती कुंज इलाके में रविवार को घरेलू कलह दो जिंदगियों के खत्म होने का कारण बन गया। पत्नी की हत्या के बाद पति ने आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के अनुसार अनिल (35) निवासी सकरौली एटा अपनी पत्नी अनीता (32) के साथ बीते एक माह से सरस्वती कुंज बिसरख में किराए के मकान में रह रहे थे। अनिल सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्य करता थे। जबकि उसकी पत्नी अनीता घरेलू सहायिका था। दोनों अलग-अलग काम कर अपने-अपने परिवार का भरण-पोषण करते थी।
रविवार को दंपती के बीच किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान अनिल ने अपनी पत्नी अनीता के साथ मारपीट की। मारपीट इतनी गंभीर थी कि अनीता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घबराए अनिल ने खुद को कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों से घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया। कमरे से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए। इसके बाद दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि दंपती के बीच किसी तरह का लंबे समय से विवाद तो नहीं चल रहा था। मामले में मृतकों के परिजन को सूचित कर दिया गया है।