फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पति व ससुराल पक्ष पर जान से मारने की धमकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पति व ससुराल पक्ष पर जान से मारने की धमकी का आरोप
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति, सास और पति की पहली पत्नी पर फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता आमना की शिकायत पर सोमवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार वह गांव शहादरा में किराये के मकान में रहती है। उसने न्यायालय के आदेश पर पति मोहम्मद कैफ के खिलाफ पहले ही थाना सेक्टर-142 में 6 जनवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला का कहना है कि उस समय उसने अपने बयान में फोन पर दी जा रही धमकियों का उल्लेख नहीं किया था। अब पीड़िता का आरोप है कि 2 जनवरी 2026 को उसके पति ने फोन पर उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से लगातार उसे डराया-धमकाया जा रहा है। महिला का कहना है कि आरोपी पक्ष द्वारा उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है और बिहार जाने से पहले केस खत्म करने की धमकी दी जा रही है। उसके पति की पहली पत्नी का परिवार उसके ही गांव का रहने वाला है, जिससे उसे और अधिक भय बना हुआ है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें