फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुकान पर बैठे मां-बेटे के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान पर बैठे मां-बेटे के साथ मारपीट
विज्ञापन

दादरी संवाद। कोतवाली दादरी क्षेत्र के रायपुर बांगर गांव में दुकान पर बैठे मां-बेटे व परिजनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट का मामला सामने आया हैं। पीड़ितों के विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रायपुर बांगर गांव में सरोज परिवार के साथ रहती हैं। 20 मार्च की शाम को दुकान पर बैठी हुई थीं। उनके साथ बेटा प्रेमचंद भी बैठा था। तभी दुकान पर दो लोग आए और प्रेमचंद से बहस करने लगे। जब उन्होंने बहस करने से मना किया तो मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर दूसरा बेटा सुंदर, हरेंद्र व अन्य परिजन भी आ गए, जिन्हें देखकर बारह अज्ञात लोग आ गए और लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट पीड़ित सरोज ने 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें