नोएडा फेज दो थाना क्षेत्र के इलाबास गांव में युवती का नहाते हुए वीडियो बनाने पर पिटाई से आहत होकर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं शिकायत पर पुलिस ने युवती के पिता और मकान मालिक को हिरासत में ले लिया है।
बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर निवासी सुमित (21) ने युवती का नहाते हुए वीडियो बना लिया था। युवती ने जब देखा तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे युवती के पिता ने सुमित के साथ मारपीट की और उसके साथी अंकित, सुजीत और विनय को एक कमरे में बंद कर दिया।