फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न सेक्टरों में प्लॉट बेचेगा एचएसवीपी , ई-नीलामी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने राजस्व को बढ़ाने के लिए एक बार फिर प्लॉट बेचकर राजस्व जुटाने की तैयारी की है। इसके लिए ई-नीलामी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। फरीदाबाद जोन में 18 नवंबर को आवासीय प्लॉटों की नीलामी की जाएगी। इसके लिए विभाग ने वेबसाइट पर सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

एचएसवीपी की ओर से ई-नीलामी के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में संपत्तियों को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। इसके पुराने के साथ वीआईपी सेक्टर भी शामिल किए गए हैं। प्राधिकरण के अनुसार सेक्टर-2, 8,9, 16ए, 19, 21बी, 21सी, सेक्टर- 56, 56ए, सेक्टर-65ए आदि शामिल किए गए है।
एचएसवीपी प्रशासक मोनिका गुप्ता की तरफ से निर्देश है कि केवल ऐसी ही संपत्तियों को नीलामी में भेजा जाए, जिनकी नीलाम होने की अधिक से अधिक संभावना हो। इससे विभाग को करीब 70 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्ति की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पुराने सेक्टरों में शामिल सेक्टर, 2, 8, 9 के साथ पॉश सेक्टरों में आने वाले सेक्टर-16, 21सी,, 21बी आदि में आवासीय प्लॉटों को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है, क्योंकि यहां पर खरीदारों की मांग अधिक देखी गई है। इसी प्रकार से ऐसे व्यावसायिक प्लॉट भी चिह्नित किए जा रहे है जिनके बिकने की अधिक संभावना होगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण की ओर से आवासीय प्लॉटों की नीलामी संबंधी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जा रही है। लोग 13 से 16 नवंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद 18 नवंबर को संपत्तियों की ई-नीलामी की जाएगी। - मोनिका गुप्ता, प्रशासक, एचएसवीपी
दो साल से प्लॉट खरीद कर नहीं किया निर्माण तो भरना होगा जुर्माना
फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने शहर के अलग-अलग सेक्टरों में करीब 1700 प्लॉट धारकों को एक्सटेंशन फीस नहीं भरने पर नोटिस जारी किए है। यदि समय रहे प्लाट धारकों ने नोटिस का जवाब नहीं दिए तो प्लॉटों की नीलाम कर रिकवरी की जाएगी। एचएसवीपी ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
एचएसवीपी के अंतर्गत आने वाले अनेक सेक्टरों में लोगों ने प्लॉट खरीद कर छोड़ रखे है। इन पर अभी तक निर्माण नहीं किया गया है। जबकि दो साल में निर्माण कराना अनिवार्य है। इस दौरान निर्माण नहीं किया जाता है तो प्लॉट धारकों को एक्सटेंशन फीस भरनी पड़ती है। यह फीस भी अनेक लोग कई सालों से अदा नहीं कर रहे है। इससे एचएसवीपी के करोड़ों रुपये लोगों पर फंसे हुए है। प्राधिकरण की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। इसे सुधारने के लिए प्राधिकरण ने अब सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।
पिछले दिनों करीब ढाई हजार लोगों को नोटिस जारी करने के बाद प्राधिकरण ने अब 1700 लोगों को नोटिस जारी किए है। इस संबंध में एचएसवीपी प्रशासक मोनिका गुप्ता ने कहा कि एक्सटेंशन फीस वसूली के लिए लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। प्राधिकरण की टीमों को वसूली के लिए फिल्ड में उतारा गया है। यदि बकायेदारों ने जल्द एक्सटेंशन फीस अदा नहीं की तो प्लॉटों को नीलामी कर पैसा वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें