फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-32/25 में खुलेंगे होटल, मॉल और रेस्तरां

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (सुशील पांडेय)। सेक्टर-32-25 में वेव ग्रुप की ओर से लौटाई गई 4.5 लाख वर्गमीटर जमीन पर अब होटल, मॉल और रेस्तरां बनेंगे। प्राधिकरण इस जमीन के छोटे-छोटे प्लॉट काटकर वाणिज्यिक स्कीम लाएगा। प्राधिकरण का नियोजन विभाग इसके लिए तैयारी कर रहा है। प्लॉट का काम पूरा होते ही योजना लांच कर दी जाएगी।
विज्ञापन

वेव ग्रुप को प्राधिकरण ने वर्ष 2011 में लीज होल्ड के आधार पर कुल 6.18 लाख वर्गमीटर जमीन आवंटित की थी। उस दौरान जमीन की कीमत 1.07 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर थी। भुगतान की अवधि पहले दो साल के 16 अर्द्ध वार्षिक किस्तों में थी। दिसंबर 2016 में प्राधिकरण प्रोजेक्ट सेटलमेंट पॉलिसी लेकर आया। इसमें वेव ग्रुप ने 4.5 लाख वर्गमीटर जमीन लौटा दी, तब से लेकर अब तक यह जमीन ऐसे ही पड़ी हुई है। ऐसे में इस जमीन के बेहतर इस्तेमाल के लिए प्राधिकरण ने योजना बनाई है। इसके तहत प्राधिकरण अब इसे बड़े साइज के प्लॉट के रूप में नहीं बेचेगा।
प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इतने बड़े प्लॉट के लिए बड़ा निवेशक चाहिए, जो अभी संभव नहीं दिखता। ऐसे में प्राधिकरण की कोशिश यह है कि ऐसे साइज के प्लॉट की स्कीम निकाली जाए जो बिक जाए। इस बाबत काफी विचार के बाद इसे नियोजन विभाग को भेजा गया है।
विज्ञापन

10 से 12 हजार वर्गमीटर के हो सकते हैं प्लॉट
प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि बड़े प्लॉट को तोड़कर अधिकतम 10 से 12 हजार वर्गमीटर तक के प्लॉट बनाए जा सकते हैं। इस प्रकार के प्लॉट होटल और मॉल के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। इसके अलावा जो भी प्लॉट होंगे वह इससे छोटे आकार में होंगे। संभव है कि एक से दो हजार वर्गमीटर तक के प्लॉट भी निकाले जाएं जो छोटे मार्केट कांप्लेक्स और दुकानों के लिए उपयोगी साबित होंगे।
1.08 लाख वर्गमीटर जमीन का मामला है फंसा
वेव ग्रुप की 1.08 लाख वर्गमीटर जमीन को प्राधिकरण ने 2021 में निरस्त करते हुए दो टावरों को सील कर दिया था। इसके बाद वेव ग्रुप नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) चला गया। इसके बाद एनसीएलटी ने वेव की याचिका खारिज कर दी। बताया जा रहा है कि वेव ग्रुप अब एनसीएलटी जाने वाला है। हालांकि प्राधिकरण ने इस मामले में कैविएट दाखिल करने की तैयारी कर ली है। वेव ग्रुप पर बकाया होने की वजह से प्राधिकरण ने इस प्लॉट को निरस्त कर दिया था। हालांकि, वेव ग्रुप के पास अब भी मौका है कि वह बकाया जमा कर जमीन को रिस्टोर करा ले।
अब बची जमीन का बकाया चुकाने को तैयार है वेव
ग्रुप हाउसिंग और कॉमर्शियल खरीदारों का कहना है कि बची हुई करीब 56 हजार वर्गमीटर जमीन के लिए बकाया करीब 90 करोड़ रुपये चुकाने को वेव ग्रुप तैयार है। हालांकि, वेव ग्रुप की ओर से इस बाबत आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें