फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिवाली की छुट्टियों के बाद अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
- ओपीडी में तीन हजार से ज्यादा ने कराया इलाज, सुबह 8 बजे से लाइन में लगे दिखे मरीज
विज्ञापन

- स्ट्रेचर नहीं मिले तो गोद में लाए मरीज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिवाली की छुट्टियों के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही अस्पताल परिसर में मरीजों की लंबी कतारें दिखाई दीं। दोपहर दो बजे तक चली ओपीडी में तीन हजार से ज्यादा मरीजों ने पंजीकरण कराया। भीड़ इतनी अधिक थी कि पंजीकरण से लेकर डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने तक में मरीजों को दो से तीन घंटे का समय लग गया। कई मरीजों को स्ट्रेचर तक नहीं मिल सके, ऐसे में परिजन उन्हें गोद में लेकर अंदर आए।

सुबह आठ बजे से ही लोग अस्पताल पहुंचने लगे थे। जैसे-जैसे समय बढ़ा, कतारें लंबी होती चली गईं। कई मरीज और उनके परिजन लंबी लाइन देखकर अस्पताल के बाहर ही बैठ गए और अपनी बारी का इंतजार करते रहे। ओपीडी में जगह-जगह भीड़ का आलम रहा। मरीजों का कहना था कि दिवाली की छुट्टियों के कारण कई दिन अस्पताल में सुबह 11 बजे तक ही ओपीडी चली। इस वजह से शुक्रवार और शनिवार को भी कम ही मरीज आए। इस वजह से सोमवार को मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, कुल 3206 मरीज ओपीडी में पहुंचे। इनमें 2493 नए मरीज और 713 पुराने मरीज शामिल थे। भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पहले से ही अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी लगा दी थी। पंजीकरण काउंटर, फार्मेसी और डॉक्टर कक्षों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई, ताकि मरीजों को अत्यधिक परेशानी न हो। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय राणा ने बताया कि सोमवार को ज्यादा मरीजों के आने की संभावना रहती है। इसलिए अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें