फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र से ऑनर्स कोर्स के विद्यार्थियों को हॉस्टल से मिल सकेगी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में अब जल्द ही ऑनर्स या प्रैक्टिकल वाले कोर्स नहीं करने वाले विद्यार्थियों को हॉस्टल से छूट मिल सकती है। शासन से अनुमति लेने के बाद जीबीयू के कुलपति प्रोफेसर रविंद्र कुमार सिन्हा जल्द ही इसे लेकर नए दिशा-निर्देश जारी कर सकते हैं। हॉस्टल से छूट मिलने पर विद्यार्थियों को जहां हॉस्टल फीस से छुटकारा मिल सकता है, वहीं, स्थानीय विद्यार्थी अपने घरों में रहकर भी पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

रेजिडेंशियल यूनिवर्सिटी होने के चलते गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करना अनिवार्य है। जिले में बड़ी संख्या में ऑनर्स का कोर्स लेकर पढ़ाई करना चाह रहे विद्यार्थी हॉस्टल अनिवार्य होने के चलते यहां दाखिला लेने से बचते हैं। वहीं, हॉस्टल फीस भी महंगी पड़ती है। पिछले एक-दो वर्षों में इसके बारे में विवि प्रशासन ने विचार किया लेकिन कोई हल नहीं निकला। अभी हाल ही में नया पदभार ग्रहण करने वाले कुलपति प्रोफेसर रविंद्र कुमार सिन्हा ने इसके लिए जल्द ही प्रयास करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि प्रयास किया जाएगा कि बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एमकॉम समेत अन्य ऑनर्स कोर्स और बिना प्रैक्टिकल के कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को हॉस्टल से छूट मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें