फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह कल नोएडा में: जनसभा के कारण ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, न हो परेशानी इसलिए पहले से बरतें सावधानी

Fri, 12 Apr 2024 06:30 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

13 अप्रैल को सेक्टर-33 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा आयोजित होगी। केंद्रीय गृह मंत्री शाम छह बजे के करीब बॉटनिकल गार्डन में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके यहां से सड़क मार्ग से सेक्टर-33 शिल्पहाट तक पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
कल नोएडा आएंगे गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर-33 शिल्प हाट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 13 अप्रैल को आयोजित होने वाली जनसभा को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। शाम पांच बजे से छह बजे तक व वीवीआईपी, वीआईपी के शहर में मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक को रोक-रोक कर गुजारा जाएगा। वहीं कुछ मार्गों पर शाम पांच से छह बजे तक पूरी तरह से ट्रैफिक का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन

दरअसल, 13 अप्रैल को सेक्टर-33 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा आयोजित होगी। केंद्रीय गृह मंत्री शाम छह बजे के करीब बॉटनिकल गार्डन में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके यहां से सड़क मार्ग से सेक्टर-33 शिल्पहाट तक पहुंचेंगे। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि गृह मंत्री के आगमन व उनके कार्यक्रम के दौरान नोएडा शहर के बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर- 37, शशिचौक, सेक्टर 31-25 चौक, एनटीपीसी, इस्कॉन मंदिर व कार्यक्रम स्थल के आस-पास के मार्गो पर सुरक्षा एवं सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था की दृष्टि से शाम पांच बजे से छह बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंधित या डायवर्ट किया जाएगा। कालिंदी कुंज से महामाया फ्लाईओवर और सेक्टर-37 की ओर आने वाले ट्रैफिक को सेक्टर-44 यूटर्न, छलेरा फ्लाईओवर से डायवर्ट कर गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

- सेक्टर-49 छलेरा-आगाहपुर से सेक्टर-18 की ओर जाने वाले ट्रैफिक को छलेरा-सेक्टर-37 अंडरपास के ऊपर से लेफ्ट टर्न कराकर महामाया फ्लाईओवर से गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
- सेक्टर 18 से सेक्टर-37 छलेरा की ओर जाने वाले ट्रैफिक को बॉटनिकल गार्डन से पहले यूटर्न कर जीआईपी मॉल, गार्डन गैलेरिया मॉल के सामने से होते हुए गंतव्य की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- सेक्टर 41 से शशि चौक गोलचक्कर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को शशि चौक से पहले थाना सेक्टर-39 की ओर डायवर्ट कर भेजा जाएगा।
- एडोब चौराहा से एनटीपीसी, ईस्कॉन मंदिर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को एनटीपीसी अंडरपास से होकर आगे भेजा जाएगा।
- सेक्टर- 60 से एलिवेटिड रोड होकर इस्कॉन मंदिर की ओर उतरने वाले लूप पर ट्रैफिक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यहां से ट्रैफिक को सीधे सेक्टर-18 की तरफ भेजा जाएगा।
- गिझौड़ चौक से इस्कॉन मंदिर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को सेक्टर-57 की डायवर्ट कर गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
- थाना फेस-तीन, सेक्टर- 67 से एलिवेटड रोड होकर सेक्टर 18 की ओर आने वाला ट्रैफिक सेक्टर-60 अंडरपास के ऊपर से बांयी तरफ मुड़कर सेक्टर-71, 52 होकर गंतव्य की तरफ जा सकेगा।
- बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर- 37 से जीआईपी मॉल की ओर जाने ट्रैफिक को अटटा चौक से सेक्टर-18 की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

खुर्जा और बुलंदशहर से जनसभा में ऐसे पहुंचें
जनसभा में आने वाले वाहनों के जनसभा तक पहुंचने के लिए कुछ मार्ग ट्रैफिक विभाग ने सुझाए हैं। जिनका उपयोग कर जनसभा तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

- खुर्जा, सिकंद्राबाद, बुलंदशहर की ओर से आने वाले वाहन दादरी से लाल कुआं होकर सेक्टर-62, मॉडल टाउन गोलचक्कर, सेक्टर-60 अंडरपास के ऊपर से बांयी ओर मुड़कर फेज तीन थाना से यूटर्न लेकर शाप्रिक्स मॉल से गिझोड़ चौक, अरावली चौकी के सामने से होकर समुमित्रा अस्पताल के सामने होकर एडोब के पास बनी पार्किंग में वाहन खड़ी कर सकेंगे।

जेवर, कासना से आने वाले वाहन 
परीचौक, सूरजपुर, किसान चौक, पर्थला की ओर से आने वाले वाहन सेक्टर-71 अंडरपास से होकर होशियारपुर, गिझोड़ होकर अरावली चौके के सामने से होकर एनटीपीसी अंडरपास के रास्ते एडोब कंपनी के पास बनी पार्किंग तक जा सकेंगे।
विज्ञापन

आपातकालीन सेवाओं को रहेगी छूट
डायवर्जन के समय के दौरान आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को छूट दी जाएगी। दमकल, पुलिस, अस्पातल की एंबुलेंस व गंभीर मरीजों को लेकर जाने वाले वाहनों को छूट दी जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर पर ले सकेंगे मदद
डायवर्जन के दौरान वाहन चालक नोएडा ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर मार्ग के बारे में जानकारी लेकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें