फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: होडल-नूंह-पटौदी रोड बनेगी फोरलेन, 600 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
-उद्योग और रोजगार को मिलेगी रफ्तार, लंबे समय से उठ रही थी चौड़ीकरण की मांग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। होडल-नूंह-पटौदी रोड अब जल्द फोरलेन बनेगा। इसके लिए सरकार ने करीब 600 करोड़ मंजूर कर दिए हैं। लंबे समय से जिस सड़क चौड़ीकरण की मांग उठ रही थी, अब उस पर सरकार ने मुहर लगा दी है। होडल से नूंह होते हुए तावडू और पटौदी को जोड़ने वाली 71 किलोमीटर लंबी सड़क को चार लेन बनाने का फैसला हो गया है। लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग, हरियाणा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इस सड़क निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। संभावना है कि जुलाई जल्द इस प्रोजेक्ट का टेंडर जारी होगा और काम शुरू हो जाएगा।



- कनेक्टिविटी होगी और मजबूत



यह सड़क होडल-नूंह-तावडू-बिलासपुर- पटौदी तक बनेगी। इसके बनने से नूंह जिले की कनेक्टिविटी सीधे होडल, पलवल, फरीदाबाद, तावडू, मानेसर और रेवाड़ी से जुड़ जाएगी। सबसे खास बात यह है कि यह सड़क दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को भी जोड़ती है। सड़क चौड़ी होने के बाद लोगों को एक्सप्रेसवे पर चढ़ना-उतरना बेहद आसान होगा। इससे न केवल यात्रा समय घटेगा बल्कि औद्योगिक और कारोबारी गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। इतना ही नहीं उजीना में कट भी मंजूर कर दिया गया है। इससे संभवनाएं और बढ़ गई है।
विज्ञापन




- उद्योग-धंधों को मिलेगा बल



नूंह जिले में पहले से ही पेप्सीको और कैन पैक जैसी बड़ी कंपनियां काम कर रही हैं। सड़क चौड़ीकरण के बाद बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से और भी उद्योग यहां निवेश कर सकते हैं। स्थानीय कारोबारियों का मानना है कि चार लेन सड़क बनने से क्षेत्र में उद्योगों को मजबूती मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और जिले का आर्थिक विकास तेज होगा।



- विकास को मिलेगी रफ्तार



सामाजिक संगठनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि यह प्रोजेक्ट न केवल यात्रा और यातायात को आसान बनाएगा बल्कि जिले की औद्योगिक और आर्थिक तस्वीर बदल देगा।



“सड़क चौड़ी होने से नूंह के बाजार में कारोबार बढ़ेगा। माल ढुलाई सस्ती और तेज होगी, जिससे छोटे दुकानदारों और बड़े व्यापारियों दोनों को फायदा होगा।

- जुनैद खान, ब्लॉक समिति मेंबर।





अन्य जिलों में पढ़ने जाने वाले छात्रों के लिए काफी फायदा होगा। सड़क चौड़ी होने से यात्रा सुरक्षित और आसान होगी। ट्रैफिक जाम और हादसों की दिक्कत कम हो जाएगी।
विज्ञापन


- मोहम्मद कैफ, एनएसयूआई अध्यक्ष नूह।



“सड़क पर गड्ढों और संकरी लेन के कारण गाड़ियां अक्सर खराब हो जाती थीं। अब चार लेन बनने से ड्राइवरों को बड़ी राहत मिलेगी। दुर्घटना कम होंगी।

- नेहा खान, समाजसेवी।

-

“दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक आसान पहुंच होने से यहां नई कंपनियां आ सकती हैं। इससे नूंह जिले को उद्योग और रोजगार का नया हब बनाने में मदद मिलेगी।

- साबिर हुसैन, पूर्व सरपंच मालब।



इस सड़क को एचएसआरडीसी द्वारा बनाया जाएगा ।इसके लिए राशि मंजूर हो चुकी है, जल्द ही इसका टेंडर छूटने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र के विकास को पंख लगेंगे। और आवागमन सुरक्षित व सरल होगा।

- तपेश, एसडीओ सड़क एवं लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें