फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हिंदी कहानी पाठ प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के भारतीय भाषा एवं साहित्य विभाग द्वारा आयोजित हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत स्वरचित हिंदी कहानी पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के स्वरचित हिंदी कहानी पाठ का मूल्यांकन किया। इस प्रतियोगिता की संयोजक डॉ. ममता ने बताया कि प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर स्वरचित हिंदी कहानी प्रस्तुत की। मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता प्रो. बंदना पांडेय ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करके हिंदी भाषा के उत्थान के लिए सभी को प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. बिपाशा सोम, डॉ. ममता रानी, डॉ. ओबैदुल ग़फ़्फ़ार,डॉ. विभावरी,संगीता, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. रेनू यादव, डॉ. दिवाकर गरवा, डॉ. अपर्णा वर्मा आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन


-

आयुर्वेद बायोलॉजी और वन हेल्थ सम्मेलन
ग्रेटर नोएडा। दसवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी द्वारा आयुर्वेद और वन हेल्थ पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में डॉ. विपिन कुमार ने आयुर्वेदिक पौधों पर मानकीकरण प्रोटोकॉल और कोडिफाइड जानकारी की आवश्यकता पर बल दिया। जीबीयू के कुलपति प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह ने आयुर्वेद के शरीर, मन और चेतना पर समग्र दृष्टिकोण को उजागर किया। इस मौके पर कंट्रोलर जनरल पेटेंट, डिज़ाइन और ट्रेडमार्क प्रो. उन्नत पंडित, योगेंद्र कुमार गुप्ता, प्रो. अनिल कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें