फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा के ध्यानार्थ : तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर बस का इंतजार कर रहा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। उसकी पहचान मथुरा निवासी मनीष के रूप में हुई है। वह रविवार शाम को किसी काम से जेवर आया था।
विज्ञापन

यह हादसा रविवार देर रात करीब 12 बजे हुआ, जब मनीष मथुरा जाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, सोमवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मनीष के पिता इंद्रजीत ने सोमवार को जेवर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें