फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन फुट पानी में डूबी हाईराइज की पार्किंग

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के  हेमिस्फेयर सोसायटी के बेसमेंट में भरा बारिश का पानी ।  स्रोत  निवासी
विज्ञापन
- बारिश के बाद बेसमेंट में भरा गंदा पानी, जलनिकासी व्यवस्था पर उठे सवाल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बारिश ने जहां शहरवासियों को गर्मी से राहत दी, वहीं हाईराइज सोसाइटियों में जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। डेल्टा-1 मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित हेमिस्फेयर सोसाइटी के बेसमेंट और पार्किंग में करीब तीन फुट तक गंदा पानी भर गया। इससे निवासियों को आने-जाने में परेशानी के साथ भवन की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

सोसाइटी निवासी अनिल अग्रवाल ने बताया कि पार्किंग और ग्रीन एरिया में लगातार पानी जमा है। पहले तल पर कार्यालय होने के कारण यहां रोजाना आना-जाना पड़ता है। लंबे समय तक बेसमेंट में पानी जमा रहने से भवन की नींव और संरचना पर असर पड़ने की आशंका है। एससी राठी ने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से बारिश के दौरान सोसायटी के आसपास जलभराव हो रहा है। उनका दावा है कि करीब दस दिनों से बेसमेंट में गंदा पानी जमा है। इससे मच्छरों और संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। निवासियों ने ग्रीन बेल्ट के हिस्से में पार्किंग विकसित किए जाने के आरोप की जांच कराने की मांग की है। वहीं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई अन्य हाईराइज सोसाइटियों में भी बेसमेंट में पानी भरने की समस्या सामने आई है। निवासियों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें