ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित केसीसी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एंड हायर एजुकेशन में पांचवें दीक्षांत समारोह में आईपीएस नवनीत सिकेरा ने कहा कि बड़ा बनना है तो लड़ना नहीं है। हमें मां गंगा से सीखना होगा कि वह रुकावट आने पर रास्ता बदल देती हैं। हमारे सामने भी कितनी भी कठिनाई आए उनसे डरना नहीं है। रास्ते बदलकर आने बढ़ते रहना है। उन्होंने कहा कि जेन जी, जेन अल्फा और जेन बीटा हर पीढ़ी तेजी से आगे बढ़ रही है। शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा एक बेहतर नागरिक बनने का आधार है। इस मौके पर संस्थान की निदेशक प्रो. भावना अग्रवाल और विवेक नारायण शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो