फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद से दूरी पर बेरिकेड लगाए पुलिस, श्रद्धालुओं को न हो परेशानी: हाईकोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया कि वह 130 साल पुरानी बसंत नगर मस्जिद से 10 मीटर दूरी पर बेरिकेड लगाए ताकि श्रद्धालुओं को कोई बाधा न हो। हाईकोर्ट ने यह निर्देश राव तुला राम मार्ग पर स्थित मस्जिद के सचिव की याचिका पर दिया है। याची ने कहा था कि नवंबर 2019 से मस्जिद के प्रवेश द्वारा बेरिकेड लगाकर तीन पुलिस वाले तैनात हैं जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने जहां दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया तो वहीं मस्जिद प्रशासन से भी कहा कि मस्जिद के बाहर बनी दुकान पर भीड़ और उससे वसंत विहार से निकलकर गुरुग्राम की ओर जाने वाले वाहनों को दिक्कत न हो। याची ने बेरिकेड को मौजूदा स्थान से आगे या पीछे लगवाने का अनुरोध किया था।
वहीं दिल्ली पुलिस ने सुनवाई के दौरान दावा किया था कि बेरिकेड से मस्जिद का प्रवेश द्वार बंद नहीं हो रहा है। यह बेरिकेड वसंत विहार से गुरुग्राम की ओर जाने वाले वाहनों की जांच के लिए लगाया गया था और यह मस्जिद सूनसान स्थान पर है। इसलिए वहां बेरिकेड लगाकर पुलिस तैनात की गई थी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड की ओर से दिए दस्तावेज, फोटोग्राफ तथा गूगल अर्थ इमेज पर गौर करने के बाद कहा कि पुलिस के दावे और रिकार्ड में विरोधाभास है। गूगल अर्थ इमेज के अनुसार बेरिकेड जिग जैग लगाए गए हैं ताकि मस्जिद में जाने वाले हर वाहन की जांच की जा सके। वहीं पुलिस ने जो फोटोग्राफ दिए उनमें बेरिकेड मस्जिद के प्रवेश द्वार से दूर दिख रहे हैं। -एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें