फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहीद सम्मान समारोह में वीरांगनाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
- पर्वतीय मैदानी एकता मंच ने आयोजित किया कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। पर्वतीय मैदानी एकता मंच के माध्यम से राज्य स्थापना रजतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए शहीद सम्मान समारोह में वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा की वरिष्ठ नेता लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड की उन्नति के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के योगदान व बलिदान को याद किया गया। इस दौरान आंदोलन में अपनी जान का बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। इस अवसर पर आनंदी नेगी, उर्मिला देवी, मीना देवी, सत्यावती देवी, सुलोचना पंत, शकुंतला देवी, देवेश्वरी देवी, यशोदा देवी, पदमा रावत, सुरेशी सकलानी, परमेश्वरी देवी, प्रमिला पंत और कौशल्या पंत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सशक्त और सामाजिक एकता की मिसाल बने उत्तराखंड को पर्वतीय मैदानी भाईचारे के साथ मिलकर सर्वोत्तम उत्तराखंड बनाने का संकल्प दोहराया गया। लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि राज्य के निर्माण के लिए जो सपना आंदोलनकारियों ने देखा था प्रत्येक नागरिक को उनके सपनो को साकार करने के लिए प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें