फोटो...
यमुना सिटी में यातायात प्रबंधन दुरुस्त न होने के कारण रोज लगता है जाम
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना सिटी में हर दिन लोगों को जाम के कारण परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार को रबूपुरा के प्रमुख बाजार में वाहनों की लंबी लाइन लग गई और लोगों को घंटों जाम में फंसकर परेशान होना पड़ा। तेज धूप में जाम में फंसे लोग लगातार यातायात प्रबंधन पर सवाल उठाते रहे।
रबूपुरा, दनकौर, जेवर और बिलासपुर क्षेत्र में आए दिन जाम से परेशानी बनी हुई है। जेवर के प्रमुख बाजार में रोजाना वाहनों की कतारें लग जाती हैं और लोगों को जाम में फंसकर परेशान होना पड़ता है। वहीं दनकौर के प्रमुख बाजार में भी रोज घंटों तक जाम लगता है। लोगों ने बताया कि इस बारे में लगातार पुलिस प्रशासन से मांग की जा रही है कि प्रमुख बाजारों में यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए, जिससे वाहनों के जाम से निजात मिल सके। लेकिन, पुलिस की ओर से लोगों को राहत देने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की जा रही है। रबूपुरा में सोमवार दोपहर जब जाम लगा तो पुलिसकर्मियों के भी वाहन फंसते रहे। काफी मशक्कत के बाद थाने की पुलिस टीम ने जाम को खुलवाया।